Sunday, January 19, 2020


मैनें देखा की हर सरपंच उम्मीदवार अपने अपने पंप्लेट(पोस्टर) में एक शब्द का प्रयोग कर रहा है वो है #समाजसेवी . सायद उन्हें पता नही होगा समाजसेवा क्या होती है? एक बार जरूर सोचे आपने कितना कमाया और कितना दान या समाज सेवा में लगाया.........! विश्वप्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी, 27 वर्षीय सादिओ माने की कमाई भारतीय रुपयों में गिनें तो प्रति सप्ताह 1 करोड़ 40 लाख रुपये है। इन्हें कई जगह पर टूटे हुए फोन के साथ देखा गया। एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - मैं उसे ठीक करवा लूंगा। जब उनसे पूछा गया कि आप नया फोन क्यों नहीं ले लेते, तब उन्होंने कहा... मैं ऐसे हजार फोन खरीद सकता हूँ। 10 फरारी , 2 जेट प्लेन , डायमंड घड़ियां खरीद सकता हूँ, लेकिन मुझे ये सब क्यों चाहिए ? मैंने गरीबी देखी है। मैं पढ़ नहीं पाया उस वजह से। मैंने स्कूल्स बनवाये हैं, ताकि लोग पढ़ पाएं। मेरे पास जूते नहीं थे, मैं बिना जूतों के खेलता था। अच्छे कपड़े नहीं थे, खाने को नहीं था। आज मुझे इतना कुछ मिला है तो उसका दिखावा करने के बजाए मैं उसे अपने लोगों के साथ बांटना चाहता हूं। सादिओ माने सेनेगल (पश्चिम अफ्रीका) से हैं और अपने देश के लोगों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं...! ये एक सीख है, एक पाठ है, जो उन्होंने दुनिया को पढ़ाया। चित्र स्त्रोत : गूगल