Monday, August 31, 2020

गावों में ऐसी बहुत सी आर्युवेद वस्तुएं उपलब्ध हैं जिसके लिए शहरों में लोग भारी कीमत चुकाते हैं?

अपराजिता या ब्लू टी : नीली अपराजिता से आप परिचित होंगे खूबसूरत नीले फूलो के लिए लगाई जाती है शहरी क्षेत्र में आपको कहीं कहीं दिख जाएगी और गावों में आपको मेड के किनारे देखने को मिल जाएगी। लेकिन अमेजॉन पर इसके भाव सुनकर आप चौंक जाएंगे । (Rs 449/50 Gram) अपराजिता का पौधा फायदा :- अपराजिता के फूलों से बनी ब्लू टी में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके बाल और स्किन के लिए बहुत अच्‍छी होती हैं। इसे रेगलुर पीने से बाल सिल्की और मजबूत बनते हैं।
Casia टोरा (फुवाड़) : पीले फूल वाला खरपतवार सड़क के किनारे बहुतायत में मिलता है। आपने भी देखा होगा कल ही इसका अमेजॉन पर भाव देखा दिमाग ने काम करना बंद कर दिया जो बीज 25 रुपए किलो मंडी में बिकता है अमेजॉन पर इसका भाव देखिए। (Rs 500/ Kg) वैज्ञानिक नाम: Cassia tora; Senna tora पारम्परिक उपयोग: पौधे की पत्तियों को पीस कर और जब कटने पर लगाया जाता है, तो आयोडीन टिंचर की तरह कार्य करता है। ये एक्जिमा और त्वचा रोगों पर भी लगाया जाता है। कोमल पत्तियों को खाने से विभिन्न त्वचा रोगों को रोका जा सकता है। इसके पत्तियों को अरंडी के तेल में उबाल कर अल्सर और सूजन पर लगाया जाता है। इसके बीजों को चाय के साथ उबाल कर ठंड से बचाओ के लिए पिया जाता है। बीजों के पाउडर को हल्दी और सरसों के तेल के साथ एक्जिमा पर लगाया जाता है। गोमूत्र के साथ सेहुंड/डंडा ठोर के रस में डूबा हुआ इसके बीजों का पेस्ट ट्यूमर पर लगाया जाता है। इसकी जड़ों को चूने के रस के साथ पेस्ट बना कर दाद मे उपयोग किया जाता है। इस पौधे और हल्दी के बीजों का पेस्ट सूजाक (gonorrhoea) में लगाया जाता है। इसके पत्तों को कुटकर शहद में मिलाकर दाद के इलाज के लिए बच्चों को दिया जाता है। प्रसव को आसान करने के लिए आदिवासी महिलायें इसके अंकुरित बीज खाती हैं। Casia टोरा का पौधा
बबूल का बीज : एक कांटेदार पौधा जिसके पीले फूल खूबसूरत दिखते है। गांव में कोई नहीं पूछता इसको बकरियां खाती है। लेकिन घुटने की अच्छी दवाई है तो भाव आप खुद देख लीजिए। (Rs 235/ 250 gram) बबूल के फायदे - Acacia Benefits in Hindi बबूल के पेड़ के फायदे हैं दस्त में उपयोगी - Acacia for Diarrhea in Hindi बबूल के औषधीय गुण हैं घाव भरने में लाभकारी - Babool Leaves for Wounds in Hindi बबूल के लाभ बालों के स्वास्थ्य के लिए - Babool for Hair in Hindi बबूल का उपयोग रखे दांतों को मजबूत - Babul for Teeth in Hindi बबूल के गुण करें एक्जिमा का इलाज - Acacia for Eczema in Hindi बबूल का सेवन करे टॉन्सिल्स को ठीक - Babool for Tonsillitis in Hindi बबूल फॉर स्किन - Babool for Skin in Hindi कीकर के फायदे करें कंजंक्टिवाइटिस का इलाज - Acacia for Conjunctivitis in Hindi बबूल की पत्तियां हैं एपिफॉरा में उपयोगी - Acacia Leaves uses for Epiphora in Hindi कीकर के लाभ हैं ल्यूकोरिया में उपयोगी - Babul Bark for Leucorrhoea in Hindi बबूल का पौधा
गुलाब पत्ती : घर के बाहर सजावटी पौधे तो आपने खूब देखे होंगे । सूखे फूलो की कीमत आपको आश्चर्य में डाल देगी।
गुलाब पत्ती के फायदे:- वजन घटाने के लिए : गुलाब के फूल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वजन घटाने के लिए बेहद कारगर साबित होता है। गुलाब की 10 से 15 पखुंड़ियों को पानी में उबालें। जब पानी पूरी तरह गुलाबी हो जाए उसमें एक चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर सेवन करें। थकावट के लिए : अगर आप बहुत जल्द थकान महसूस करने लगते हैं तो गुलाब के फलों का इस्तेमाल करें। थकान दूर करने के लिए गुलाब की 10 से 15 पंखुड़ियों को पीस लें। इसमें एक बूंद चंदन का तेल मिलाकर शरीर की मालिश करें। लू से बचने के लिए : गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए गुलाब के फूल काफी लाभकारी होते हैं। गुलाब की 10 पंखुड़ियों को पीसकर इसमें एक गिलास पानी में डाल दें। अब एक साफ कपड़े को इस पानी में भिगोकर निचोड़ लें। निचाड़े गए कपड़े को सिर पर रखें। इसके अलावा गुलाब के गुलकंद का सेवन करने से पूरे शरीर में ठंडक महसूस होती है और लू से बचा जा सकता है। कैंसर, अस्थमा और हार्ट प्रॉब्लम के लिए रामबाण है शलजम, आंखों और हड्डियों को भी होता है फायदा बिना छिले खाएं ये फल और सब्जियां, होते हैं गजब के फायदे कील-मुंहासों के लिए : गुलाब के फूलों अपने आप में एक अच्छा मॉइस्चराइजर है। गुलाब पंखुड़ियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं मुंहासे सूखने में मदद करता है। इसके अलावा एंटीसेप्टिक यौगिक, फेनिल इथेनॉल की उपस्थिति, मुंहासे के खिलाफ प्रभावी रोजवाटर बनाती है। रात में पानी में मेथी के कुछ बीज भूनें और गुलाब के पानी को जोड़कर एक अच्छा पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट तक छोड़ दें और गुलाब के ठंडे पानी से धो लें। हाथ-पैरों की जलन के लिए : गर्मी के कारण हाथ-पैरों में जलन, पेट में गड़बड़ी, एसीडिटी आदि समस्या हो तो गुलाब का शर्बत बनाकर पीएं इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा हथेली और तलुवों में जलन हो तो चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर इससे हथेली और तलुवों पर लेप करें। गाय का शुद्ध घी : अच्छा घी आपको 700–800 रुपए प्रति किलो मिल जाएगा वहीं आपको शहर में इसकी दुगुनी कीमत देनी होगी।
ककोड़ा : इस सब्जी से आप परिचित है। पोषक तत्वों की खान ये सब्जी जहां गावों में कोई बहुत ज्यादा चलन में नहीं है। शहर में 100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा में मिलती है। ककोड़ा का पौधा मधुमेह के लिए ककोड़ा के फायदे – Kakoda Ke Fayde Madhumeh Ke Liye in Hindi ककोरा के फायदे आंखों के लिए – Kakora Khane Ke Fayde Aankho Ke Liye in Hindi गर्भवती महिलाओं के लिए ककोड़ा खाने के फायदे – Kakora Khane Ke Labh Pregnant Women Ke Liye in Hindi कंटोला के फायदे कैंसर को रोके – Kantola Ke Fayde Cancer Ko Roke in Hindi बुखार को दूर करे ककोरा के लाभ – Kakora Ke Labh Bukhar Ko Dur Kare in Hindi ककोड़ा के गुण अतिरिक्‍त पसीने को रोके – Spiny Gourd for Reduce excess sweating in Hindi कंटोला के बीज के फायदे पथरी के लिए – Kantola Seeds For Kidney Stones in Hindi कंटोला खाने के फायदे बवासीर के लिए – Kantola Khane Ke Fayde Bawaseer Ke Liye in Hindi ककोड़ा के फायदे खांसी का इलाज करे – Kakora Ke Fayde Khansi Ka Ilaj Kare in Hindi
कंदुरी/कुंदरु/टिंडोरी : ये भी खेत की मेड़ और झाड़ियों में उगने वाली फसल है। गांव में कोई पसंद नहीं करता और गरीब लोगो को तोड़कर सड़क किनारे बेचने पर कुछ पैसे मिल जाते है। शहर में यही 60–100 रुपए प्रति किलो मिलती है। मोटापे से बचाने में कुंदरू के फायदे – Kundru Prevents Obesity in Hindi कुंदरू खाने के फायदे पाचन के लिए – Ivy gourd Good for Digestion in Hindi अवसाद को दूर करने में कुंदरू के लाभ – Kundru Ke Fayde for Depression in Hindi कुंदरू का उपयोग प्रतिरक्षा को बढ़ाए – Ivy gourd Promotes better Immunity in Hindi कुंदरू के गुण दिल के लिए – Kundru Ke Gun Promotes Heart Health in Hindi मधुमेह के लिए कुंदरू की सब्‍जी के फायदे – Kundru Ki sabji Ke Fayde Diabetes ke liye कुंदरू के गुण तंत्रिका तंत्र की रक्षा करे – Kundru Protects Nervous system in Hindi कैंसर को रोकने में कुंदरू के लाभ – Ivy gourd Prevent Cancer in Hindi कुंदरू की चटनी किड़नी स्‍टोन में उपयोगी – Kundru Prevents Kidney Stone in Hindi संक्रमण से बचाने में कुंदरू के फायदे – Ivy gourd benefits for Infection in Hindi कुंदरू का सेवन चयापचय को बढ़ाए – Kundru Increased Metabolism in Hindi त्‍वचा के लिए कुंदरू की सब्जी के लाभ – Kundru ke Fayde for Skin in Hindi कंदुरी/कुंदरु/टिंडोरी का पौधा
रिजका बीज : रिजका आप सभी जानते है पशुओं के चारे के रूप में विख्यात है कभी पशुपालन करने वाले इसे जानते है। लेकिन हेल्थ के चक्कर में इसका नाम बदल गया और वहां अल्फा अल्फा के नाम से किस कीमत पर उपलब्ध है । वो आप नीचे दिए फोटो में देख पाएंगे। गांव में रिजका बीज 200 - 300 रुपये किलो मिल जाता है। (Rs. 299/ 250 gram) रिजका का पौधा
शहद : आजकल दो तरह का शहद बाजार में मिलता है। एक पालतू मधुमक्खी का दूसरा जंगली मधु मख्खी का। जंगली मधु मख्खी का शहद गावों में 200–300 रुपए प्रति किलोग्राम मिल जाएगा वहीं शहर में इसी को पैक करके बेचने पर कीमत 2-3 गुना तक हो जाती है
लिखने के लिए बहुत है लेकिन अभी इतना ही बहुत है। Photo : google search and Local Knowledge