Friday, December 6, 2019
जब महीना 30 या 31 दिन का होता है तो मोबाइल रिचार्ज की वैधता 28 दिन ही क्यों होता है जाने
क्योंकि हर 28 दिन को एक महीना मानने से एक साल 13 महीने का हो जाएगा।
टेलीकॉम कंपनी के लिए 28 एक जादुई संख्या है जिसका गणित है
28 x 13=364 ।
तीन सौ चौसठ की ये संख्या 365 या 366 के बराबर है मतलब एक साल के बराबर।
यानी अगर एक साल में हर महीना 28 दिनों का बना दें तो 13 महीनों का एक साल बन जाएगा।
अब आप 13 वे महीने का भी रिचार्ज करेंगे मतलब एक साल में 13 रिचार्ज।
अब मैं आपको बताता हूं की 28 दिन साल के हर महीने से हटाने के बाद कैसे 1 महीने के बराबर दिन बच जाते हैं।
एक साल में 7 ऐसे महीने हैं जो 31 के जाते हैं इनमें से 28 हर महीने में हटा दें तो 3 प्रति महीने के हिसाब से 7 x 3=21 दिन हमको मिल गए।
फरवरी हटा के 4 ऐसे महीने ही हैं जो 30 दिन के होते हैं इनमें से भी 28 दिन हटा दें तो 2 प्रति महीने की दर से 2 x 4=8
कुल हो गया 21 + 8= 29 दिन जो एक महीने के बराबर ही है और यदि फरवरी 29 की है तो 28 हटा के 1 दिन और यानी 21 + 8 + 1= 30 दिन जो पूरा महीना ही है।
तो ये सब खेल है कंपनी का अधिक मुनाफा कमाने का। जैसे चिप्स के पैकेट बड़े होते हैं किन्तु उनमें हवा ज्यादा और माल कम रहता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
-
तांबे के बर्तन में जल को रखते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए : बर्तन को निम्बू नमक से अच्छे से साफ़ कर थोड़ी देर उल्टा ...
-
आइये जानते हैं लीवर को मजबूत बनाने के उपाय। मानव शरीर के अंगों में लीवर दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण अंग है। देखा जाए तो शरीर के सभी अंगों का सु...
-
मैनें देखा की हर सरपंच उम्मीदवार अपने अपने पंप्लेट(पोस्टर) में एक शब्द का प्रयोग कर रहा है वो है #समाजसेवी . सायद उन्हें पता नही होगा समाजस...

No comments:
Post a Comment