Monday, March 8, 2021
घर से सांप भगाने का देशी तरीका
वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के साथ ही विषधर सर्पों के दंश से शहर हो या गाँव सभी भयभीत रहते हैं। सर्प विशेषज्ञों को बुलाने के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं होता है। वहीं अत्यधिक व्यस्तता के कारण ये लोग सही समय और दूरी के कारण समय पर पहुंच नहीं पाते हैं अतः चेष्टा करुंगी कुछ घरेलू उपाय बताकर सहायता करने की
घर से सांप भगाने के लिए आप स्नैक कैचर को कॉल करके बुला सकते हैं। किंतु कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपात कालीन स्थिति हो जाय और घर पर कोई ना हो और यदि सांप से सुरक्षा चाहते हैं तो उसके लिए सामान्य उपाय कर सकते हैं।
नाग दौना का पौधा- छत्तीसगढ़ में इसे दौना पत्ता भी कहते हैं। नाग दौन का पौधा अपने आंगन में लगा लीजिए। नाग दोन के पौधे में एक तरह का तेज गंध पाया जाता है। जो सर्प को इस पौधे के निकट आने से रोकता है अतः आप इस पौधे को घर पर लगाकर आसानी से स्वयं की एवं अपने आस-पास सांपो को आने से रोक सकते हैं। जिससे हम तो सुरक्षित रहेंगे ही और सबसे अधिक हमारे मित्र सांप सुरक्षित रहेंगे। ये बात मैंने इसलिए लिखी है क्योंकि लोग छोटे से सांप ( 2से 3 फीट) को देखकर ही मार देते हैं जो बहुत दुखद है।
गरुड़ फल - यह अमरकंटक और सतपुड़ा के जंगलों में पाया जाने वाला दुर्लभ वृक्ष है। किंतु नर्सरी में मिल जाएगी। या आप जब भी अमरकंटक जाइए कृप्या इसे लाना ना भूलिए। तक्षक सर्प की तरह दिखता है। इसे देखकर सर्प घर में प्रवेश नहीं करते हैं। अतः इसे घर के प्रवेश द्वार पर ही लटकाकर रखें। कहते हैं इसे रखने से सर्प घर में प्रवेश नहीं करते हैं।
सर्प गंधा - यह पौधा गमले में या भूमि पर आसानी से लगाई जा सकती है। आयुर्वेद में एक ऐसे पौधे की पूर्ण जानकारी है। यह आकार में छोटे होते हैं साथ ही इसमें सिंदूरी रंग के फूल निकलते हैं जो देखने में बहुत सुंदर होते हैं। इसके अनुसार इस पौध से निकलने वाली गंध भी अत्यंत तीखी होती है जिसके गंध से कहते हैं सामान्य सर्प इसके पास तक नहीं फटकते हैं। इसी विशेष गुण के कारण इसे सर्प गंधा कहते हैं।
आप इसे नर्सरी से लाकर अपने घर के आंगन में अवश्य लगाइए।
नोट - सांप खेतों में आने चूहों और कीटों को खाकर हमारे अनाज की रक्षा करते हैं। अतः वह भक्षक नहीं हमारे रक्षक हैं। हमारे मित्र हैं, समय रहते उनकी रक्षा करिए। उन्हें मत मारिए। मत मारिए…… 🙏🙏💐
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
-
तांबे के बर्तन में जल को रखते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए : बर्तन को निम्बू नमक से अच्छे से साफ़ कर थोड़ी देर उल्टा ...
-
आइये जानते हैं लीवर को मजबूत बनाने के उपाय। मानव शरीर के अंगों में लीवर दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण अंग है। देखा जाए तो शरीर के सभी अंगों का सु...
-
मैनें देखा की हर सरपंच उम्मीदवार अपने अपने पंप्लेट(पोस्टर) में एक शब्द का प्रयोग कर रहा है वो है #समाजसेवी . सायद उन्हें पता नही होगा समाजस...



No comments:
Post a Comment