Friday, September 16, 2022

वैरिकोज नसें (Varicose veins) क्या है?



आजकल कई लोग चाहते हैं कि उनकी त्वचा थोड़ी पतली हो जाए जिससे हाथों की नसें उभरकर दिखने लगें। इसके लिए वो डाइट और जिम में व्यायाम करते हैं।

लेकिन बहुत लोगों की नसें बिना व्यायाम किए ही , सामान्य से ज्यादा दिखती हैं। यह हाथ, पैर, छाती या पीठ पर हो सकती हैं।

अगर किसी के पैरों में नसें दिख रही हैं जिनका रंग नीला है तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इन नीली नसों को वैरिकोस नसें कहा जाता है।

अधिकतर लोग पैरों की इन वैरिकोज नसों को अनदेखा करते हैं।

यह वैरिकोज वैंस मुख्यतः हाथ, पैर, एड़ी, घुटने और पंजे में दिखाई देती हैं। यह थोड़ी सूजी हुई, थोड़ी मुड़ी हुई होती हैं, जो नीले या बैंगनी रंग की उभरी नसें होती हैं।

इन नसों के आसपास स्पाइडर नसें ( spider veins) होती हैं, यह लाल और बैंगनी रंग की होती हैं जो दिखने में बहुत बारीक, पतली होती हैं।


स्पाइडर वैंस, वैरिकोज वैंस को चारों ओर से घेर लेती हैं तो उनमें दर्द और खुजली होने लगती है।

वैरिकोज वैंस ज्यादातर लोगों के खतरनाक नहीं होती लेकिन कुछ लोगों के लिए गंभीर हो सकती हैं।

वैरिकोज नसों का कारण ——


वैरिकोज नसें तब दिखती हैं जब मनुष्य की नसों की दीवारें कमजोर हो जाती हैं। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो नसों में दबाव भी बढ़ जाता है और वे चौड़ी होने लगती हैं।

इसके बाद जैसे जैसे नसें खिंचने लगती हैं वैसे वैसे नसों में एक दिशा में खून का प्रवाह करने वाले वॉल्व अच्छे से काम करना बंद कर देते हैं। इसके बाद नसों में खून जमा होने लगता है और नसों में सूजन आने लगती है, वो मुड़ने लगती हैं।
नसों की दीवार कमज़ोर होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे

हार्मोन का बैलेंस बिगड़ना
लंबी उम्र
देर तक खड़े होना
अधिक वजन होना
मेनोपॉज
वैरिकोज नसों की पहचान , लक्षण——



विशेषज्ञों के अनुसार वैरिकोज नसें किसी में भी दिख सकती हैं, और यह काफ़ी सामान्य बात है। एक तिहाई युवाओं में यह दिखाई देती है।

उभरी हुई, मुड़ी हुई नीले और बैंगनी रंग की नसें वैरिकोज नसों का मुख्य लक्षण है

अगर आपके पैरों में नसों के आसपास खुजली हो रही है तो यह भी वैरिकोज नसों का लक्षण हो सकता है।

अगर किसी के पैरों में सूजन है, वो अधिक शारीरिक सक्रियता अधिक है तो उसे पैरों में पीछे की ओर जो नीले रंग की नसें दिखेंगी, वो वैरिकोज नसें हो सकती हैं।

वैरिकोज नसों से खतरा—

अधिकतर लोगों में वैरिकोज नसें खतरनाक नहीं होती लेकिन कुछ लोगों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिनका समय रहते इलाज नहीं करवाया तो अल्सर, रक्तस्राव ( bleeding) का कारण भी बन सकती हैं।

वहीं कुछ लोगों में वैरिकोज नसें उस स्थिति का कारण भी बन सकती हैं, जिस स्थिति में ह्रदय की खून को पंप करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है।

इसके अलावा जिन लोगों में वैरिकोज नसों की समस्या है, उनके खून में थक्के जमने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है, जो कि काफी खतरनाक हो सकती है क्योंकि खून में रुकावट से हृदय संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर में रुकावट से मृत्यु हो सकती है।

घुटने के आसपास दर्दनाक अल्सर का कारण बन सकती हैं। इससे त्वचा पर घाव हो सकते हैं।

वैरिकोज नसों का इलाज—

लेजर तकनीक या सर्जरी से वैरिकोज नसों का इलाज हो सकता है लेकिन अगर आप प्रतिदिन कुछ चीजों को फॉलो करते हैं तो इनको प्रारंभ में ही रोका जा सकता है। वैरिकोज नसें ब्लड प्रेशर बढ़ने से पैदा होती हैं इसलिए अगर कोई अपना ब्लड प्रेशर कम कर लेता है तो यह समस्या होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए

1. प्रतिदिन व्यायाम करें जिससे पैरों में रक्त संचार अच्छा होता है।
2. अगर वजन ज्यादा है तो कम करने का प्रयास करें।
3. हाई फाइबर डायट और नमक का सेवन कम करना।
4. हाई हील्स और टाइट जूते पहनने से बचें।
5. पैरों में दर्द होने पर सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगाएं।
6. यदि अधिक देर तक खड़े हो तो पैरों को आराम देने के लिए थोड़ी थोड़ी देर बैठते रहें।
7. फ्लेवोनॉयड रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं इसलिए फ्लेवोनॉयड युक्त आहार जैसे सब्जियों जैसे कि प्याज, पलक और ब्रोकली खट्टे फल जैसे कि अंगूर, चैरी और ब्‍लूबैरी एवं लहसुन में फ्लेनोएड्स होते हैं।

यदि आपको अपने पैरों में नीली, बैंगनी नसें दिखाई देती हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।


चित्र — गूगल से साभार प्राप्त

Saturday, September 10, 2022

Forsage धोखा या मौका ?

इस लेख में हमने इसी Forsage Investment Plan का संपूर्ण Review किया है, जिसमें आपको Forsage से जुड़ी सभी जानकारी और इसकी सच्चाई बताएंगे

Forsage Real है या Fake?, यह पिरामिड स्कीम तो नहीं? और क्या मुझे Forsage से जुड़ना चाहिए? इन सवालों के जवाब भी आपको मिल जाएँगे। तो चलिए फिर शुरू करते है।

Forsage क्या है?

Forsage का संचालन, Forsage.io नामक वेबसाइट से होता है और जिसकी शुरुआत फरवरी, 2020 में हुई थी।

Forsage के संस्थापक और संचालक के बारे में कोई भी जानकारी इसकी वेबसाइट पर नहीं दी है और इसका सिस्टम ऑनलाइन ही चलता है।

पर फ़िलिपींस की एक सरकारी एजेंसी, SEC (Securities and Exchange Commission) द्वारा जारी किए नोटिस में बताया है, कि Forsage का फाउंडर Lado Okhotnikov है, जो रूस से है। इसके साथ Rich Alex Apuntar नामक व्यक्ति भी इसमें शामिल है।

Lado Okhotnikov अब सोशल मीडिया से Forsage का प्रचार करता है।

Forsage खुदको एक कंपनी नहीं बताती है। Forsage का कहना है, कि यह Decentralized और Smart Contract पर आधारित है। चूंकि इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन है और देशों की सरकारे इसमें दखल नहीं डाल सकती है, इसलिए यह एक लीगल प्लान है।

Forsage के ऐसे बयान से लगता है, कि Forsage खुदको काफी बड़ा मानती है। इसलिए तो, Forsage ने अभी तक ४ प्लान लॉन्च कर दिए है।

  • Forsage X3
  • Forsage X4
  • Forsage xXx
  • Forsage xGold

Forsage की सच्चाई जानने से पहले, इसके जोईनिंग प्रॉसेस और इनकम प्लान को समझ लेते है

Joining Process

Forsage से कोई भी व्यक्ति बतौर मेंबर जुड़ सकता है और इसके लिए कुछ इन्वेस्टमेंट करनी होती है।

forsage-registration

Forsage से जुड़ने के लिए, सीधे इसकी वेबसाइट Forsage.io पर जाकर रजिस्टर कर सकते है। जहाँ Tron, Ethereum और Binance USD (BUSD) से निवेश करने का विकल्प है और ये तीनो Cryptocurrency है।

चूंकि Forsage में निवेश क्रिप्टोकरेंसी में होता है, इन्वेस्टमेंट की राशि (रुपये में) समय अनुसार बदलती रहती है, लेकिन BUSD में निवेश राशि इतनी नहीं बदलती है, क्योंकि यह एक स्टेबल क्रिप्टोकॉइन है।

Investment Program

Forsage में 4 इन्वेस्टमेंट प्लान है और उनकी पहली मिनिमम इन्वेस्टमेंट राशि कुछ इस प्रकार है।

प्रोग्रामन्यूनतम निवेश राशिजरुरतअधिकतम रिटर्नकुल स्लॉट
x35 BUSD (380 Rs)32 गुणा12
x45 BUSD (380 Rs)6३ गुणा12
xXx8 BUSD (610 Rs)14५.8 गुणा12
xGold10 BUSD (760 Rs)30१०.2 गुणा15

जरुरत का मतलब है, कि अधिकतम रिटर्न पाने के लिए आपको कितने लोगों को जोड़ना होगा।

हर एक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम में १२ या १५ Slot होते है और बढ़ते Slot के साथ निवेश राशि भी बढ़ती है। नीचे आपको हर प्रोग्राम का एक Slot Structure समझाया है और एक समय पर मेंबर कितने भी Slot में निवेश कर सकता है।

उदाहरण, अगर कोई व्यक्ति Forsage के x३ प्रोग्राम में ५ BUSD वाले Slot में निवेश करके जुड़ता है, तो उसे ३ लोगों को जोड़ने पर निवेश का दोगुना यानी १० BUSD का रिटर्न मिलता है। जहाँ जोड़ने का मतलब, दूसरे लोगों को भी निवेश करवाना होता है।

Forsage x3 & x४

पहले जितना भी आप Forsage में निवेश करते है, उसे 2 प्लान में बांटा जाता है, X3 और X4।

आपको तीन लोगों को जोड़ना होता है। इसमें पहले दो लोगो का कमीशन आपको मिलता है, लेकिन तीसरे व्यक्ति का कमीशन अपलाइन के पास जाता है, जिसने आपको जोड़ा है।

इसी प्रकार X4 में, बाइनरी-ट्री में कुल 6 लोगों को जोड़ना होता है। जिसमें से पहले 2 लोगो का कमीशन अपलाइन को जाता है और आखरी व्यक्ति का कमीशन इस स्लॉट में पूर्ण-निवेश (Reinvest) हो जाता है।

xXx

इसके तहत बाइनरी प्लान में कुल 14 लोगो को जोड़ने पर, निवेश राशि का 5.8 गुना प्रॉफिट होता है।

XGold

xGold के 1 स्लॉट नेटवर्क में कुल 30 लोगो को जोड़ने पर प्रॉफिट 10 गुना होता है।

Forsage Review

अब आपने Forsage के इन्वेस्टमेंट प्लान और कमीशन के बारे में जान लिया है। अधिकतर लोग Forsage को Decentralized और Smart Contract के नाम पर प्रमोट करते है, थोड़ा उसके बारे में समझ लेते है।

Decentralized और Smart Contract

Decentralized का मतलब यह है, कि सभी लेन-देन कोई एक व्यक्ति और संस्थान कंट्रोल नहीं कर रहा है, बल्कि सबके लिए लेन-देन एक समान है। यही Cryotocurrency और ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का मुख्य पहलू है।

इसके अलावा Forsage के सभी इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट है। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में संस्थापक एक बार कोडिंग (Coding) के द्वारा लेन-देन के सभी नियम तय करता है, जिसे फिर कोई और बदल नहीं सकता है।

यानी कुल मिलाकर Forsage के इन्वेस्टमेंट प्लान किसी एक व्यक्ति के काबू में नहीं है और यह हमेशा ऐसे ही चलता रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है, कि Forsage कभी बंद नहीं हो सकता है।

क्या Forsage लीगल है?

नहीं, Forsage के इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम भारत में लीगल नहीं है। चूंकि भारत सरकार इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने में शुरू से असफल रही है, इसलिए Forsage में लोग हकिकत समझे बिना निवेश कर रहे है।

भारत में Cryptocurrency और नेटवर्क मार्केटिंग दोनों लीगल है। लेकिन इन दोनों का जोड़, Forsage को गैरकानूनी बनाता है।

Forsage, भारत की डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन और Direct Selling Rules के खिलाफ इस प्रकार फ्रॉड कर रही है।

  1. हर एक MLM कंपनी का भारत में MCA और DPIIT के तहत रजिस्टर होना चाहिए, लेकिन Forsage रजिस्टर नहीं है।
  2. हर MLM कंपनी के देश में ऑफिस और प्रतिनिधि होने चाहिए, जबकि Forsage के संचालक छुप रहे है।
  3. लोगो को जोड़ने (Recruitment) पर कमीशन देने वाली कंपनियां, पिरामिड स्कीम फ्रॉड कहलाती है और Forsage स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट से यही घोटाला कर रही है।
  4. एक MLM कंपनी मेंबर और उपभोक्ता से सिर्फ प्रोडक्ट के पैसे लें सकती है, जबकि Forsage के तो कुछ प्रोडक्ट ही नहीं है।

ऐसे नियमों की लिस्ट लम्बी है, जिससे पता चलता है, कि Forsage भारत में ग़ैर-क़ानूनी है।

Forsage पिरामिड स्कीम फ्रॉड है

Forsage एक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम से पता चलता है, कि यह एक पिरामिड स्कीम फ्रॉड है। क्योंकि इसमें लोगो को पैसा घुमाया जा रहा है और मनी-सर्कुलेशन हो रहा है।

अब कुछ बुद्धिमान लोग, इसे Decentralized और Smart Contract कहकर बेच रहे है पर चोरी तो चोरी होती है, चाहे दिन में करे या रात को।

Forsage के पास कुछ प्रोडक्ट नहीं है और Cryptocurrency व MLM प्लान के सहारे से मनी-सर्कुलेशन कर रही है। इसलिए भारत सरकार इसकी वेबसाइट Forsage.io को कभी भी बंद कर सकती है।

हालांकि लोग अभी भी इसमें काम करते रहेंगे, क्योंकि उन्हें मनी-सर्कुलेशन पसन्द होते है और अमीर बनने का आसान रास्ता लगता है, जबकि इसमें लोगो का पैसा ही लोगो में बंटा जाता है, यानी इसकी टोपी उसके सिर

कुछ लालची लोगों के कारण ही, Jaa LifestyleOnPassiveRoyalQ और Crowd1 जैसे विदेशी स्कैम आज भी भारत को लूट रहे है। ऐसे लोगों को यह पोस्ट जरुर शेयर करें और थोड़ी जागरूकता लाए।

Forsage वास्तव में है क्या?

Forsage एक क्रिप्टोकरंसी आधारित पिरामिड स्कीम ही है। जिसमें लोगों का पैसा ही लोगो को मिलता है और पैसा नेटवर्क में घूमता रहता है। Forsage एक तरह की फ्रॉड स्कीम है।

क्या भारत में Forsage लीगल है?

नहीं, सबसे पहली बात फोर्सेज MCA के अंतर्गत रजिस्टर नहीं है, इसलिए इसपर भारत में रहने वालों को भरोषा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा Forsage जैसी स्कीम मनी-सर्कुलेशन में आती है और भारत सरकार की गाइडलाइन तोड़ रही है। अगर आप भी Forsage को प्रमोट करते है, तो आप भी एक गुन्हा कर रहे है।

Forsage का भविष्य क्या है?

इसके भविष्य के बारे में कुछ अभी कह नहीं सकते। लेकिन इस तरह की पहले भी बहुत स्कीम आई है, जो 2 से 3 सालों में बंद हो जाती है। ऐसा ही कुछ इसके साथ ही होगा, चाहे कंपनी खुदकों Decentralized कहे।

Forsage से जुड़ना चाहिए या नहीं?

मेरी निजी राय अनुसार, इससे नहीं जुड़ना चाहिए। कुल मिलाकर यह एक फ्रॉड स्कीम है। बेशक यह अच्छा पैसा कमाने का वादा जरूर कर रहीं है, लेकिन इससे जुड़कर आप खुदसे और अपनी डाउनलाइन से धोखा कर रहे है। अंत में जब यह बंद होगी, तो लाखों लोगों का पैसा बर्बाद हो जाएगा।

क्या Forsage, Ethereum और Tron की पार्टनर है?

कई लोग Forsage को Ethereum, Tron और Binance के नाम से प्रमोट करते है, जबकि ऐसा कुछ है नहीं। Forsage के इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम Ethereum, Tron और Binance की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी उपयोग करके बनाये है और ऐसा कोई भी कर सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी कोडिंग और टेक्नोलॉजी को समझना होगा। इसलिए Forsage को अन्य क्रिप्टोकरेंसी से ना जोड़ें।

Tuesday, August 30, 2022

कभी एलियंस पृथ्वी पर क्यों नहीं आते हैं?

वैज्ञानिकों ने इन सवालों के परेशान करने वाले जवाब दिए हैं और कुछ वैज्ञानिकों ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि अगर एलियंस पृथ्वी पर आ गए तो या तो वे खुद बर्बाद हो जाएंगे या उनकी सभ्यता इतनी उन्नत हो की वे इंसानों के अस्तित्व को नष्ट कर देंगे।



नई परिकल्पना से पता चलता है कि, जैसे-जैसे अंतरिक्ष-सभ्यताएँ बड़े पैमाने पर और तकनीकी विकास की ओर बढ़ती हैं, वे अंततः एक ऐसे बिंदु पर पहुँच जाती हैं जहाँ वे समाप्त हो जाते हैं और जहाँ ऊर्जा की ज़रूरतों की तुलना में नवाचार अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि संतुलन बनाए रखने के पक्ष में "सुचारू विकास" के मॉडल को अस्वीकार करने का एकमात्र वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन विभिन्न ग्रहों तक पहुंचने के लिए सभ्यता को जो कीमत चुकानी पड़ती है वह बहुत अधिक है।

एलियंस के बारे में वैज्ञानिकों की यह रिपोर्ट 4 मई को रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल में प्रकाशित हुई है, जिसे फर्मी पैराडॉक्स कहा गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी द्वारा डिजाइन किए गए शोध ने ब्रह्मांड के विशाल दायरे और उम्र के बीच विरोधाभास की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है।

इस रिपोर्ट में वैज्ञानिक फर्मी ने सवाल उठाया है कि विशाल ब्रह्मांड में उन्नत जीवन होना चाहिए, लेकिन हमारे पास उन्हें देखने या उनसे सबूत इकट्ठा करने की तकनीक नहीं है। फिर सवाल यह है कि आखिर वे हैं कहां? नए अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके पास इसका जवाब हो सकता है

Wednesday, August 10, 2022

इन 4 विटामिन की कमी के कारण चेहरे पर कील मुंहासे निकल आते हैं

विटामिन की खास बातें

  • विटामिन ई एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है.
  • विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाता है त्वचा में सूजन कम करता है.
  • विटामिन ए त्वचा पर मुंहासे को कम करने में मदद करता है.

Vitamin Deficiency in body : चेहरे पर अगर दाग धब्बे निकल आते हैं तो उनकी खूबसूरती चली जाती है. इससे आपका आत्मविश्वास भी कम होता है. आप लोगों से मिलने जुलने में कतराने लगते हैं. तब आपको समझ नहीं आता है क्या करें इसके पीछे का कारण क्या है. टीन ऐज में कील मुंहासे निकलना तो आम बात है क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर चेहरे पर सबसे पहले पड़ता है, जो कुछ समय बाद ठीक हो जाता है. लेकिन कुछ लोगों को किशोरावस्था पार करने के बाद भी दाने निकलना कम नहीं होता है. इसका मतलब हो सकता है कि आप डाइट (diet) अच्छी नहीं ले रहे हैं और हो सकता है कि आपके शरीर में इन विटामिन की कमी हो गई है. जान लीजिए क्या है मामला.

इन विटामिन की कमी से निकलते हैं चेहरे पर गाने में कील मुंहासे

विटामिन ए | Vitamin A

इसकी कमी के कारण भी चेहरे की त्वचा प्रभावित होती है. विटामिन ए एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़ता है. ये शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए टमाटर, हरी मिर्च और गाजर खाना चाहिए.

विटामिन बी3 | Vitamin B3

विटामिन बी 3 की कमी से भी त्वचा पर दाग धब्बे औऱ दाने होते हैं. इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्ने का इलाज करने में मदद करते हैं. यह त्वचा की चमक भी बढ़ाने का काम करते हैं साथ ही कील मुंहासो को रोकने का काम करते हैं. यह चेहरे पर जमा होने वाले ऑयल को भी कम करते हैं.

विटामिन डी | Vitamin D

विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाने में भरपूर सहयोग करते हैं. ये भी चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करते हैं. यह एक्ने को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही यह विटामिन हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करते हैं.

विटामिन ई | Vitamin E

ये इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं. विटामिन ई त्वचा की नमी को कम करते हैं और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है. जिससे जिससे चेहरे पर चमक आती है.


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.