Saturday, September 10, 2022

Forsage धोखा या मौका ?

इस लेख में हमने इसी Forsage Investment Plan का संपूर्ण Review किया है, जिसमें आपको Forsage से जुड़ी सभी जानकारी और इसकी सच्चाई बताएंगे

Forsage Real है या Fake?, यह पिरामिड स्कीम तो नहीं? और क्या मुझे Forsage से जुड़ना चाहिए? इन सवालों के जवाब भी आपको मिल जाएँगे। तो चलिए फिर शुरू करते है।

Forsage क्या है?

Forsage का संचालन, Forsage.io नामक वेबसाइट से होता है और जिसकी शुरुआत फरवरी, 2020 में हुई थी।

Forsage के संस्थापक और संचालक के बारे में कोई भी जानकारी इसकी वेबसाइट पर नहीं दी है और इसका सिस्टम ऑनलाइन ही चलता है।

पर फ़िलिपींस की एक सरकारी एजेंसी, SEC (Securities and Exchange Commission) द्वारा जारी किए नोटिस में बताया है, कि Forsage का फाउंडर Lado Okhotnikov है, जो रूस से है। इसके साथ Rich Alex Apuntar नामक व्यक्ति भी इसमें शामिल है।

Lado Okhotnikov अब सोशल मीडिया से Forsage का प्रचार करता है।

Forsage खुदको एक कंपनी नहीं बताती है। Forsage का कहना है, कि यह Decentralized और Smart Contract पर आधारित है। चूंकि इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन है और देशों की सरकारे इसमें दखल नहीं डाल सकती है, इसलिए यह एक लीगल प्लान है।

Forsage के ऐसे बयान से लगता है, कि Forsage खुदको काफी बड़ा मानती है। इसलिए तो, Forsage ने अभी तक ४ प्लान लॉन्च कर दिए है।

  • Forsage X3
  • Forsage X4
  • Forsage xXx
  • Forsage xGold

Forsage की सच्चाई जानने से पहले, इसके जोईनिंग प्रॉसेस और इनकम प्लान को समझ लेते है

Joining Process

Forsage से कोई भी व्यक्ति बतौर मेंबर जुड़ सकता है और इसके लिए कुछ इन्वेस्टमेंट करनी होती है।

forsage-registration

Forsage से जुड़ने के लिए, सीधे इसकी वेबसाइट Forsage.io पर जाकर रजिस्टर कर सकते है। जहाँ Tron, Ethereum और Binance USD (BUSD) से निवेश करने का विकल्प है और ये तीनो Cryptocurrency है।

चूंकि Forsage में निवेश क्रिप्टोकरेंसी में होता है, इन्वेस्टमेंट की राशि (रुपये में) समय अनुसार बदलती रहती है, लेकिन BUSD में निवेश राशि इतनी नहीं बदलती है, क्योंकि यह एक स्टेबल क्रिप्टोकॉइन है।

Investment Program

Forsage में 4 इन्वेस्टमेंट प्लान है और उनकी पहली मिनिमम इन्वेस्टमेंट राशि कुछ इस प्रकार है।

प्रोग्रामन्यूनतम निवेश राशिजरुरतअधिकतम रिटर्नकुल स्लॉट
x35 BUSD (380 Rs)32 गुणा12
x45 BUSD (380 Rs)6३ गुणा12
xXx8 BUSD (610 Rs)14५.8 गुणा12
xGold10 BUSD (760 Rs)30१०.2 गुणा15

जरुरत का मतलब है, कि अधिकतम रिटर्न पाने के लिए आपको कितने लोगों को जोड़ना होगा।

हर एक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम में १२ या १५ Slot होते है और बढ़ते Slot के साथ निवेश राशि भी बढ़ती है। नीचे आपको हर प्रोग्राम का एक Slot Structure समझाया है और एक समय पर मेंबर कितने भी Slot में निवेश कर सकता है।

उदाहरण, अगर कोई व्यक्ति Forsage के x३ प्रोग्राम में ५ BUSD वाले Slot में निवेश करके जुड़ता है, तो उसे ३ लोगों को जोड़ने पर निवेश का दोगुना यानी १० BUSD का रिटर्न मिलता है। जहाँ जोड़ने का मतलब, दूसरे लोगों को भी निवेश करवाना होता है।

Forsage x3 & x४

पहले जितना भी आप Forsage में निवेश करते है, उसे 2 प्लान में बांटा जाता है, X3 और X4।

आपको तीन लोगों को जोड़ना होता है। इसमें पहले दो लोगो का कमीशन आपको मिलता है, लेकिन तीसरे व्यक्ति का कमीशन अपलाइन के पास जाता है, जिसने आपको जोड़ा है।

इसी प्रकार X4 में, बाइनरी-ट्री में कुल 6 लोगों को जोड़ना होता है। जिसमें से पहले 2 लोगो का कमीशन अपलाइन को जाता है और आखरी व्यक्ति का कमीशन इस स्लॉट में पूर्ण-निवेश (Reinvest) हो जाता है।

xXx

इसके तहत बाइनरी प्लान में कुल 14 लोगो को जोड़ने पर, निवेश राशि का 5.8 गुना प्रॉफिट होता है।

XGold

xGold के 1 स्लॉट नेटवर्क में कुल 30 लोगो को जोड़ने पर प्रॉफिट 10 गुना होता है।

Forsage Review

अब आपने Forsage के इन्वेस्टमेंट प्लान और कमीशन के बारे में जान लिया है। अधिकतर लोग Forsage को Decentralized और Smart Contract के नाम पर प्रमोट करते है, थोड़ा उसके बारे में समझ लेते है।

Decentralized और Smart Contract

Decentralized का मतलब यह है, कि सभी लेन-देन कोई एक व्यक्ति और संस्थान कंट्रोल नहीं कर रहा है, बल्कि सबके लिए लेन-देन एक समान है। यही Cryotocurrency और ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का मुख्य पहलू है।

इसके अलावा Forsage के सभी इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट है। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में संस्थापक एक बार कोडिंग (Coding) के द्वारा लेन-देन के सभी नियम तय करता है, जिसे फिर कोई और बदल नहीं सकता है।

यानी कुल मिलाकर Forsage के इन्वेस्टमेंट प्लान किसी एक व्यक्ति के काबू में नहीं है और यह हमेशा ऐसे ही चलता रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है, कि Forsage कभी बंद नहीं हो सकता है।

क्या Forsage लीगल है?

नहीं, Forsage के इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम भारत में लीगल नहीं है। चूंकि भारत सरकार इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने में शुरू से असफल रही है, इसलिए Forsage में लोग हकिकत समझे बिना निवेश कर रहे है।

भारत में Cryptocurrency और नेटवर्क मार्केटिंग दोनों लीगल है। लेकिन इन दोनों का जोड़, Forsage को गैरकानूनी बनाता है।

Forsage, भारत की डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन और Direct Selling Rules के खिलाफ इस प्रकार फ्रॉड कर रही है।

  1. हर एक MLM कंपनी का भारत में MCA और DPIIT के तहत रजिस्टर होना चाहिए, लेकिन Forsage रजिस्टर नहीं है।
  2. हर MLM कंपनी के देश में ऑफिस और प्रतिनिधि होने चाहिए, जबकि Forsage के संचालक छुप रहे है।
  3. लोगो को जोड़ने (Recruitment) पर कमीशन देने वाली कंपनियां, पिरामिड स्कीम फ्रॉड कहलाती है और Forsage स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट से यही घोटाला कर रही है।
  4. एक MLM कंपनी मेंबर और उपभोक्ता से सिर्फ प्रोडक्ट के पैसे लें सकती है, जबकि Forsage के तो कुछ प्रोडक्ट ही नहीं है।

ऐसे नियमों की लिस्ट लम्बी है, जिससे पता चलता है, कि Forsage भारत में ग़ैर-क़ानूनी है।

Forsage पिरामिड स्कीम फ्रॉड है

Forsage एक इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम से पता चलता है, कि यह एक पिरामिड स्कीम फ्रॉड है। क्योंकि इसमें लोगो को पैसा घुमाया जा रहा है और मनी-सर्कुलेशन हो रहा है।

अब कुछ बुद्धिमान लोग, इसे Decentralized और Smart Contract कहकर बेच रहे है पर चोरी तो चोरी होती है, चाहे दिन में करे या रात को।

Forsage के पास कुछ प्रोडक्ट नहीं है और Cryptocurrency व MLM प्लान के सहारे से मनी-सर्कुलेशन कर रही है। इसलिए भारत सरकार इसकी वेबसाइट Forsage.io को कभी भी बंद कर सकती है।

हालांकि लोग अभी भी इसमें काम करते रहेंगे, क्योंकि उन्हें मनी-सर्कुलेशन पसन्द होते है और अमीर बनने का आसान रास्ता लगता है, जबकि इसमें लोगो का पैसा ही लोगो में बंटा जाता है, यानी इसकी टोपी उसके सिर

कुछ लालची लोगों के कारण ही, Jaa LifestyleOnPassiveRoyalQ और Crowd1 जैसे विदेशी स्कैम आज भी भारत को लूट रहे है। ऐसे लोगों को यह पोस्ट जरुर शेयर करें और थोड़ी जागरूकता लाए।

Forsage वास्तव में है क्या?

Forsage एक क्रिप्टोकरंसी आधारित पिरामिड स्कीम ही है। जिसमें लोगों का पैसा ही लोगो को मिलता है और पैसा नेटवर्क में घूमता रहता है। Forsage एक तरह की फ्रॉड स्कीम है।

क्या भारत में Forsage लीगल है?

नहीं, सबसे पहली बात फोर्सेज MCA के अंतर्गत रजिस्टर नहीं है, इसलिए इसपर भारत में रहने वालों को भरोषा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा Forsage जैसी स्कीम मनी-सर्कुलेशन में आती है और भारत सरकार की गाइडलाइन तोड़ रही है। अगर आप भी Forsage को प्रमोट करते है, तो आप भी एक गुन्हा कर रहे है।

Forsage का भविष्य क्या है?

इसके भविष्य के बारे में कुछ अभी कह नहीं सकते। लेकिन इस तरह की पहले भी बहुत स्कीम आई है, जो 2 से 3 सालों में बंद हो जाती है। ऐसा ही कुछ इसके साथ ही होगा, चाहे कंपनी खुदकों Decentralized कहे।

Forsage से जुड़ना चाहिए या नहीं?

मेरी निजी राय अनुसार, इससे नहीं जुड़ना चाहिए। कुल मिलाकर यह एक फ्रॉड स्कीम है। बेशक यह अच्छा पैसा कमाने का वादा जरूर कर रहीं है, लेकिन इससे जुड़कर आप खुदसे और अपनी डाउनलाइन से धोखा कर रहे है। अंत में जब यह बंद होगी, तो लाखों लोगों का पैसा बर्बाद हो जाएगा।

क्या Forsage, Ethereum और Tron की पार्टनर है?

कई लोग Forsage को Ethereum, Tron और Binance के नाम से प्रमोट करते है, जबकि ऐसा कुछ है नहीं। Forsage के इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम Ethereum, Tron और Binance की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी उपयोग करके बनाये है और ऐसा कोई भी कर सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी कोडिंग और टेक्नोलॉजी को समझना होगा। इसलिए Forsage को अन्य क्रिप्टोकरेंसी से ना जोड़ें।

No comments:

Post a Comment