कुछ टेक्नोलॉजी जो ज्यादा लोगो को नहीं पता हैं —
लाइफ स्ट्रॉ
ये एक ऐसा फ़िल्टर हैं जो पानी से 99.9% तक बैक्टीरिया को मार देता हैं। इसके इस्तेमाल से आप नदी और तालाब से पानी पी सकते हैं अगर ट्रैवेलिंग के दौरान आपके पास पानी ख़तम हों जाए तो।
होम लॉक
घर मे लगने वाला आटोमेटिक लॉक जो फ़ोन की एप्लीकेशन द्वारा खुलता हैं। आप फ़ोन मे पासवर्ड ड़ाल सकते हैं और घर पहुंचने पर बस इस एप्लीकेशन मे पासवर्ड ड़ाल दीजिये दरवाजा खुल जाएगा।
सिग्मो ट्रांसलेटर
ये ट्रांसलेटर लगभग 25 भाषाएँ समझ लेता हैं और आपको सामने वाले की बात समझा देता हैं। इसकी मदद से आप किसी भी भाषा बोलने वाले व्यक्ति को समझ सकते हैं।
नाइकी कांसेप्ट शू
नाइकी के इस जूते को पहनते ही फीते अपने आप बंध जाते हैं। इसके अंदर सेंसर लगे हैं जिसकी वजह से ज़ब कोई जूते मे पर रखता हैं तो ये अपने आप फीते बांध देता हैं।
स्मार्ट पेन
ये पेन आपके द्वारा लिखी हुई सारी चीजें याद रखता हैं और इसके अंदर मेमोरी कार्ड हैं 8 जीबी का जिसमे वो ये जानकारी रख लेता हैं। ये वाई-फाई से कनेक्ट हों जाता हैं और आप सारी जानकारी अपने कंप्यूटर पर देख सकते हैं।
No comments:
Post a Comment