Thursday, November 14, 2019
शारीरिक कमजोरी दूर कर शरीर को फौलाद बना देती हैं ये ६ चीजें, आजमाकर देखिए
शरीर में कमजोरी की वजह से व्यक्ति किसी भी काम को ठीक ढंग से करने पर अपना ध्यान नहीं लगा पाता है। जिसकी वजह से वो बीमार दिखने लगता है।सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए ये बेहद जरुरी है कि व्यक्ति शारीरिक रूप से शक्तिशाली बना रहे। शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी होने से जीवन में दुख और समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।यदि किसी पुरुष में कमजोरी हो तो उसका वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रह सकता है। ऐसे में जानते हैं पांच ऐसे घरेलू उपाय जो शारीरिक कमजोरी दूर कर शरीर को फौलाद बना देते हैं।
नींबू
नींबू शरीर में शक्ति के लिए बेहद जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। इसे नमक या चीनी के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।
केला
केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
आंवला
ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर कसरती हो जाएगा।
घी
घी हर रूप में सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर शरीर में कमजोरी या यौन दुर्बलता महसूस हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ ही साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।
तुलसी
यूं तो तुलसी के बीज और पत्ते हर रूप में लाभकारी हैं लेकिन शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए और वीर्य, बल और खून में वृद्धि के लिए आधा ग्राम तुलसी के पीसे हुए बीजों को सादे या कत्था लगे पान के साथ सुबह और शाम को चबा चबा कर खाएं।
मुनक्का
लगभग 60 ग्राम मुनक्का को धोकर भिगो दें। 12 घण्टे के बाद भीगे हुए मुनक्के खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से लाभ मिलता हैं। मुनक्का को गर्म पानी से धोकर रात को भिगो दें। प्रात: समय उसके पानी को पीलें तथा दानों को खालें। ऐसा रोजाना करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती हैं।
20.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
-
तांबे के बर्तन में जल को रखते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए : बर्तन को निम्बू नमक से अच्छे से साफ़ कर थोड़ी देर उल्टा ...
-
आइये जानते हैं लीवर को मजबूत बनाने के उपाय। मानव शरीर के अंगों में लीवर दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण अंग है। देखा जाए तो शरीर के सभी अंगों का सु...
-
मैनें देखा की हर सरपंच उम्मीदवार अपने अपने पंप्लेट(पोस्टर) में एक शब्द का प्रयोग कर रहा है वो है #समाजसेवी . सायद उन्हें पता नही होगा समाजस...
No comments:
Post a Comment