Thursday, November 14, 2019

बड़े ब्रांड लोगों को कैसे बेवकूफ बनाते हैं

मोबाइल की दुनिया में आप इन दो ब्रांडो को तो जानते होंगे सैमसंग और एप्पल यह मोबाइल कंपनियां अपने कस्टमर को कैसे बेवकूफ बनाते हैं आज मैं इसी के बारे में आपको बताऊंगा जैसे-जैसे बाजार में आए दिन नए मोबाइल फोन आ रहे हैं. तमाम मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए मुकाबला टफ हो रहा है. कहा जा सकता है कि प्रतियोगिता के इस दौर में वही ब्रांड लम्बी पारी खेल पाएगा जो अपने ग्राहकों के हित का ध्यान रखेगा. बात ग्राहकों के हित की चल रही है, और इसी के मद्देनजर दो बड़ी कंपनियों पर जुर्माना लगा है. 
इटली की Italian Competition and Market Authority (AGCM) ने एपल और सैमसंग पर 124 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. दोनों कंपनियों पर गंभीर आरोप लगे हैं कि नए अपडेट के बाद वे अपने पुराने फोन सिर्फ इसलिए धीमे कर देते हैं ताकि ग्राहकों के पास नए फोन खरीदने के अलावा कोई अन्य विकल्प न बचे. एपल पर 10 मिलियन यूरो (83.46 करोड़ रुपए) और सैमसंग पर 5 मिलियन यूरो (41.73 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही दोनों कंपनियों के लिए ये जरूरी हो गया है कि वो अपनी इटैलियन वेबसाइट पर अथॉरिटी के इस फैसले की जानकारी दें. 
इसी वजह से मार्केट में जब भी कोई नहीं मोबाइल आती है यह कंपनियां अपने पुराने मोबाइल के प्रोसेसर को धीमा कर देती है जिसकी वजह से लोगों को लगता है कि अब उनका मोबाइल सही से काम नहीं कर रहा है उनको नया मोबाइल लेना चाहिए इसलिए मोबाइल को कभी भी कंपनी की सेटिंग से अपडेट नहीं करना चाहिए 
 Image Google

No comments:

Post a Comment